दुखद-हल्द्वानी मे बड़ी दुघर्टना, कार नहर मे बही, चार की मौत, तीन घायल

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal haldwani-उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में बुधवार सुबह भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते शहर के कई बरसाती नाले उफान पर हैं। इस बीच फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। तेज बहाव के कारण कार नहर में समा गई और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

शहर के देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले भी उफान पर हैं। इन क्षेत्रों में जलभराव और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

नगर आयुक्त ऋचा सिंह स्वयं सुबह से ही फील्ड में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। नगर निगम ने पूर्व में ही नालों की सफाई करवा दी थी, जिससे अधिकांश इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति नहीं बनी। जहां भी जलभराव या खतरे की सूचना मिल रही है, वहां नगर निगम की टीमें त्वरित कार्रवाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

नगर निगम के साथ-साथ फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। पूरे शहर में हालात पर नजर रखी जा रही है।

Ad_RCHMCT