कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सागौन के पेड़ों का अवैध कटान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 10 दिन की न्यायिक हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जंगलों और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी है। बिजरानी रेंज के फूलताल ब्लॉक में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बेशकीमती सागौन के पेड़ों के अवैध कटान मामले में फरार चल रहे आरोपी सुलेमान को रामनगर पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। माननीय न्यायालय रामनगर ने आरोपी को 22 जून 2026 तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
​क्या है पूरा मामला?
​घटना और स्थान: दिनांक 28 मार्च 2025 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी वन क्षेत्र के अंतर्गत फूलताल ब्लॉक, आमडंडा पुरानी बीट (नई प्रस्तावित रिंगौड़ा बीट) के कक्ष संख्या-03 में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप सागौन (Teak) के पेड़ों का अवैध कटान (तस्करी) किया गया था।
​दर्ज मुकदमा: इस मामले में बिजरानी रेंज में वन अपराध संख्या 06/बिजरानी/2024-25 पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना लगातार चल रही थी।
​आरोपी की पहचान: जांच के दौरान इस अपराध में आरोपी सुलेमान (पुत्र शमशेर अली), निवासी ग्राम बच्चीपुर ढैला (ढिकुली/ढैला क्षेत्र) की संलिप्तता सामने आई थी।
​नोटिस के बाद भी था फरार, कोर्ट से जारी हुआ गैर-जमानती वारंट
​जांच अधिकारी द्वारा आरोपी सुलेमान को पूछताछ के लिए कई बार नोटिस तामील (भेजे) कराए गए, लेकिन वह कानून के सामने उपस्थित नहीं हुआ और लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए वन विभाग ने माननीय न्यायालय, रामनगर से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी करने की अपील की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए वारंट जारी कर दिया।

Ad_RCHMCT