मौसम अलर्ट- इस जिले में शुक्रवार को बंद रहेंगे स्कूल

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 13 सितंबर 2024 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र वर्षा की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी का महाअभियान: पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी, सभी जिला मुख्यालय देहरादून से जुड़ेंगे; सीएस ने दिए निर्देश

वर्तमान में जनपद के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से भारी वर्षा हो रही है, जिसके कारण नदियों, नालों, और गधेरों में तेज जल प्रवाह की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाएं) तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी: महादेव की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि, मंदिर परिसर में कन्याओं को बांटा प्रसाद

जनपद में स्थित स्कूलों के छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। ये छात्रावास खुलें रहेंगे और इन छात्रों के लिए स्कूल के नियमित संचालन के अनुसार अध्ययन जारी रहेगा।

शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक कार्य को सुनिश्चित करेंगी। 

यह भी पढ़ें 👉  जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, प्रशासन पहुंच रहा हर जरूरतमंद के द्वार: चमोली में बोले सीएम धामी; 25 हजार महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

सभी शैक्षणिक संस्थाओं को इस आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संस्थाओं के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति की जानकारी लगातार अपडेट रखते रहें और सुरक्षा के उपायों का पालन करें।

Ad_RCHMCT