Uttrakhand Mausam alert-11 जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट,जिलाधिकारीयों को निर्देश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड राज्य में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा/कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

महोदय/महोदया, उपरोक्त विषयक अवगत करवाना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 12.09.2024 को प्रातः 10:30 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को उत्तराखण्ड के जनपद चमोली, देहरादून, पौडी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार एवं दिनांक 13 सितम्बर, 2024 को उत्तराखण्ड के जनपद देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत मारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी है, जिस कारण से मैदानी जनपदों में जल भराय की स्थिति तथा पहाड़ी जनपदों में भू-स्खलन होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

उचित होगा- उपरोक्त के दृष्टिगतं इन क्षेत्रों में स्थानीय जनसामान्य द्वारा निम्न सावधानियां रखना

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं

का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

3. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

समस्त चौकी थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

7. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710334, फैक्स नं० 0135-2710335, टोल फ्री नं० 1070, 8218867005, 9058441404 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल /फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

Ad_RCHMCT