उत्तराखंड-अगले पांच दिन भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अगले पांच दिन बारिश के आसार हैं। सात अगस्त के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले पांच दिन उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा रह सकता है। सात अगस्त से कई जिलों में बारिश बढ़ सकती है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और यूएसनगर में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमक सकती है। इसके अलावा तीव्र से तीव्र दौर बारिश के हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

 मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह तटीय इलाकों और नदियों के पास नहीं जाएं।  

Ad_RCHMCT