दुःखद- झरने में डूबे दो युवक, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी में देर रात दो युवक कोट ब्लॉक के गेठीछेड़ा झरने में डूब गए। किसी ने युवकों के डूबने से की सूचना फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को गेठीछेड़ा झरने में दो युवकों के डूबने की खबर मिली। इस पर पुलिस एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एसडीआरएफ की मदद से एक युवक को बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

 जिसको घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टरो की टीम ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आज फिर से युवक की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT