दुखद-साँप के काटने से युवक की मौत…….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-पैतृक गांव गए युवक को जहरीले साँप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।मौत की खबर से मृतक के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रामनगर के ग्राम टेड़ा निवासी राहुल उम्र 22 साल पुत्र हिम्मत सिंह रावत अपने पैतृक गांव सल्ट के देवाल गया था। सोमवार की देर रात सोते हुए उसे साँप ने काट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेगा 'एकीकृत प्लान'

युवक के चीखने पर तुरंत उसको बाजपुर चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे ही राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल के शव को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ का विस्तार: सेला में 702वीं दुग्ध समिति का शुभारंभ, 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य

उधर सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि युवक को हाथ मे साँप ने काटा है। और दाँत के निशान के हिसाब से उसको करैत प्रजाति के साँप ने काटा है। जो अत्यंत जहरीला होता है। राहुल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Ad_RCHMCT