हल्द्वानी के इस इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है कि किस समय इंसान का साथ छोड़ जाए और कई बार लोग गलती से तो कुछ लोग अपनी लापरवाही की वजह से ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं जिसकी वजह से या तो ने गंभीर चोटे या फिर उनकी दर्दनाक मौत हो जाती है कि ऐसा ही मामला हल्द्वानी का सामने आ रहा है यहां के इंदिरानगर फाटक के पास एक गंभीर हादसा हुआ है। जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि उसके सिर में चोट आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे जब इलेक्ट्रिक इंजन का रूटीन चेकअप हो रहा था। उसी समय इंदिरा नगर रेलवे फाटक से करीब 300 मीटर दूर लालकुआं की ओर 18 वर्षीय युवक समीर पुत्र शफीउद्दीन निवासी इंदिरा नगर हल्द्वानी इंजन की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि युवक ने कानों में हेडफोन लगा रखे थे। हो सकता है कि इस वजह से उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी हो। वहां कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।उसे अस्पताल ले जाया गया और मगर उसकी मौत हो गई।

Ad_RCHMCT