यहां गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसका शव सड़क किनारे खून से लथपथ बरामद हुआ। युवक सीने में गोली लगी हुई थी और सिर पर भी घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह  बिरिया मझोला सेकेंड स्थित फास्ट फूड दुकान के पास एक युवक का खून से लथपथ शव ‌मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिनेश चंद्र निवासी बिरिया मझोला के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पूर्व ही हिसार से घर आया हुआ था। वह हिसार में एक कंपनी में ऑपरेटर के पद पर तैनात था।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों की मनमानी पर लगाम: महंगी किताबों और अवैध वसूली पर जिलाधिकारी का सख्त रुख

 बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन जब वह रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सुबह उसकी तलाश की। कुछ देर बाद परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। घटना कर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ad_RCHMCT