यहां इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने घंटों तक काटा हंगामा, लगा जाम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।यहां पर आज डोईवाला में एक युवती की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों ने घंटों हंगामा काटा। यही नहीं परिजन व अन्य लोगों ने शव को हाईवे में रख कर जाम लगा दिया। इस दौरान देहरादून आने जाने वाले वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खोला।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

दरअसल युवती के साथ दिसंबर 2021 और अप्रैल 2022 में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था, परिजनों का आरोप है कि तभी से उक्त युवती बीमार रहती थी, कई अस्पतालों में उसका उपचार भी कराया गया लेकिन युवती की मौत मारपीट के बाद लंबी बीमारी से हुई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि युवती की सांस नली में दिक्कत के कारण उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

युवती की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गुस्साए लोगों ने खूब नारेबाजी की। उनके हाथ में भारत का संविधान भी दिखाई दे रही थी। मामला बढ़ते देख पुलिस ने जबरन शव को एंबुलेंस में रखकर हटवाया इस दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ काफी देर तक झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मार्ग से पूरी तरह हटाकर ट्रैफिक सुचारू किया। इस दौरान मौके पर सीओ डोईवाला के साथ रानीपोखरा, नेहरू कॉलोनी, डोईवाला व आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया।

Ad_RCHMCT