उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) पैर फिसलने से यमुना नदी मे गिरकर लापता हुआ व्यक्ति,मौत,SDRF ने किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

SDRF

जनपद उत्तरकाशी स्यानाचट्टी यमुना नदी मे गिरकर कल से लापता व्यक्ति का शव SDRF ने बरामद किया।

कल देर शाम स्यानाचट्टी के निकट एक युवक पैर फिसलने से यमुना नदी मे गिरकर लापता हो गया था, जिला पुलिस द्वारा विगत दिवस उक्त युवक की गहन खोजबीन की गयी परन्तु युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

आज प्रातः को उक्त घटना के बावत थाना बड़कोट से SDRF को सूचना दी गयी।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक निरंजन बर्थवाल के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

घटनास्थल पर पहुंचकर यमुना नदी मे गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया । SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से शव को नदी के बीच से किनारे पर लाया गया जिसके उपरान्त स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

मृतक व्यक्ति का नाम

श्री सुख बहादुर उम्र-46 पुत्र श्री मन बहादुर
निवासी स्यानाचट्टी

रेस्क्यू टीम का विवरण

उप निरीक्षक निरंजन बर्थवाल
आरक्षी राजेश सिंह
आरक्षी संदीप सिंह
आरक्षी यशवंत सिंह
आरक्षी प्रवीन सिंह
पैरामीडिक्स सुलेमान
चालक सप्पन सिंह

Ad_RCHMCT