बिग ब्रेकिंग-अभी-अभी द्वाराहाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को समय करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि नारकोटा से कुछ पहले
रोडवेज बस UK07PA 2852 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

जानकारी करने पर सवारियों व तथा बस कंडक्टर से पूछताछ कर पता चला कि रोडवेज बस द्वाराहाट से  देहरादून जा रही थी,जिसमें करीब 30-35 सवारियां बैठी हुई थी मौके पर सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं,गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है। चोटिल व्यक्तियों को 108 तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

Social Media Cell Police Office Rudraprayag

Ad_RCHMCT