बिग ब्रेकिंग-SSP की बड़ी कार्रवाई,उपनिरीक्षक को किया लाइन हाजिर,जानिये मामला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस कर्मियों पर मारपीट के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। अब भीमताल के खनस्यूं गांव के ग्रामीणों ने पुलिस पर एक स्थानीय युवक को पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन भेजकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

पीड़ित मनमोहन शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार को खनस्यूं बाजार गए थे, जहां उन्होंने बिना सत्यापन के घूम रहे एक फेरी वाले से आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा। जब फेरी वाले ने दस्तावेज नहीं दिखाए, तो उन्होंने इसकी सूचना खनस्यूं थाना पुलिस को दी। इसके बाद,एक एसआई ने उन्हें थाने बुलाकर मारपीट की,जिससे उनके हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

थानाध्यक्ष रोहताश सागर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के परिणाम के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT