बड़ी खबर-धामी कैबिनेट में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में अचानक मंत्रिमंडल की बैठक की गई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल और रेखा आर्य शामिल हुए। वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया।

जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि, 16वां वित्त आयोग जल्द ही उत्तराखंड राज्य के दौरे पर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

ऐसे ने 16वें वित्त आयोग के सामने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को कितने बेहतर तरीके से बता सकते है। इसी की चर्चा आज कैबिनेट बैठक में हुई। आयोग के वित्तीय सिफारिश के बाद राज्य का कितना भला हो सकता है।

वहीं, चारधाम यात्रा फिर से शुरू होने वाली है। ऐसे में यात्रा का किस तरह से प्रबंधन किया जाए, इसको लेकर चर्चा की गई है। साथ ही आपदा और यात्रा दोनों का किस तरह से सामना किया

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

जाए, उसके लिए निर्णय लिया गया। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट में जो मामला चल रहा है, उसको देखते हुए लीगल रेमेडी पर चर्चा करते हुए सब कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल, साल 2001 से सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है,

जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों को बेसिक पे देने की बात कही

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

थी, लेकिन उत्तराखंड सरकार पहले से ही दैनिक वेतन भोगियों को बेसिक पे रही है।
हालांकि अब इस मामले पर 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिसको लेकर कैबिनेट में चर्चा की गई। इस मामले को लेकर सब कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी में कौन-कौन लोग होंगे ये तय करना मुख्यमंत्री का अधिकार है।

Ad_RCHMCT