बडी खबर-यहां युवक की ज्यादा शराब पीने से हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

शराब पीने की वजह से कई लोगों की अपनी जान गवा देते हैं इसी क्रम में खबर अल्मोड़ा से आरही है।यहां के धौलादेवी ब्लॉक के चल्थी गांव में अत्यधिक शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण अधिक शराब का सेवन बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: जनविरोध के बाद एक्शन में नैनीताल DM! लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिनों में आएगा सच सामने।

दन्या थाने के एसओ सुशील कुमार ने बताया कि चल्थी गांव के एक मंदिर में पूजा का आयोजन था। इसमें चल्थी निवासी हिम्मत सिंह (34) पुत्र गोधन सिंह भी शामिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक पूजा-अर्चना के बाद उसने अपने साथियों के साथ शराब पी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

शराब पीने के बाद वह लगातार उल्टियां करने लगा। जिसके चलते उसके साथी उसे उसके घर पहुंचा गए। रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी हेमा देवी ने हिम्मत को भोजन करने के लिए जगाने लगी तो उसका शरीर सुन पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

इस पर परिजनों ने तत्काल दन्या थाने में सूचना दी। पुलिस ने उसे सीएचसी धौलादेवी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकीय जांच में अत्यधिक शराब के सेवन के कारण युवक की मौत की पुष्टि हुई है।

Ad_RCHMCT