छत पर सो रही किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़।यहां गर्मी से राहत पाने के लिए घर की छत पर सो रही किशोरी पर तेंदुआ ने हमला कर दिया । इससे किशोरी की नाक में चोट आई है । वहीं ग्रामीणों ने तेंदुआ से निजात दिलाने की मांग की है ।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के बोरागांव निवासी सुरेश भंडारी की पुत्री प्रिया भंडारी (13) गर्मी से राहत पाने के लिए घर की छत पर सोए थे । उनके साथ छत पर कुत्ता भी मौजूद था तभी घात लगाए तेंदुएं ने कुत्ते पर हमला कर दिया जिसके बाद कुत्ता भाग गया तो तेंदुएं ने किशोरी पर हमला कर दिया । जिससे प्रिया की नाक पर चोट आई है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी के बड़े अवसर: दून पहुंचे जापानी प्रतिनिधिमंडल ने परखी भाषा और स्किल; 'सीएम कौशल उन्नयन योजना' की जमकर तारीफ

परिजनों ने वन विभाग और विधायक मयूख महर को पत्र देकर मुआवजा देने की मांग की है। डीएफओ कोको रोसे ने कहा है कि तेंदुए के हमले में घायल बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा इसके लिए उन्हें एक मेडिकल पत्र विभाग को देना होगा । जिसके बाद मुआवजा की कार्यवाही की जाएगी ।

Ad_RCHMCT