सावधान! उत्तराखंड में 1 जुलाई तक मौसम रहेगा भारी, प्रशासन हुआ अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 1 जुलाई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं (स्क्वॉल) की संभावना जताई गई है। वहीं 2 जुलाई से 4 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

IMD ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से पर्वतीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी किनारे और खुले मैदानों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश:

संवेदनशील पर्वतीय मार्गों में यात्रा न करें

नदियों, बरसाती नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ या खुले स्थानों में शरण न लें

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की एडवाइजरी का पालन करें

आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी ज़िलों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत व बचाव दलों की तैयारियों को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि मौसम की स्थिति के मद्देनज़र स्कूलों में अवकाश, यात्रा प्रतिबंध, या स्थानीय अलर्ट की घोषणाएं ज़रूरत के अनुसार की जा सकती हैं।

Ad_RCHMCT