रामनगर में भीषण सड़क हादसा, एक की हुई मौत, दो घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार तड़के रामनगर के टांडा क्षेत्र में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में यूपी के चार पर्यटक शामिल थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार तड़के लगभग तीन बजे हुआ। मुरादाबाद जिले के काजीपुरा निवासी चार युवक — आदित्य ठाकुर, ध्रुव, अभय और एक अन्य — रामनगर की ओर आ रहे थे। टांडा के पास कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद आदित्य ठाकुर (पुत्र सतेंद्र सिंह) को मृत घोषित कर दिया। आदित्य IFTM यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

हादसे में घायल दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं, चौथे युवक को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और वे गहरे शोक में डूबे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

प्राथमिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आना हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। मामले की पूरी जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT