उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने की सतर्कता की अपील

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

सीएम धामी ने आगामी पीसीएस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हों। उन्होंने कहा, “आपकी सुरक्षा और परीक्षा, दोनों ही हमारी प्राथमिकता हैं। कृपया सतर्कता बरतें और समय प्रबंधन करें।”

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 19 साल का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार | रामनगर से बनभूलपुरा तक पुलिस का एक्शन

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और सभी आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति की जा रही है। सभी जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें तैनात कर दी गई हैं।

प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कों पर मलबा जमा होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन या प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : पकड़ी गई फर्जी नंबर वाली महिंद्रा थार! ऑपरेशन 'प्रहार' में नैनीताल पुलिस का एक्शन

सीएम धामी ने अंत में कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सजग है, लेकिन जनता की सतर्कता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक आपदाओं के समय संयम और सहयोग ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।”

Ad_RCHMCT