मुख्यमंत्री ने सचिवालय सुरक्षा दल के रक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कही यह बात

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित सचिवालय सुरक्षा दल के 15 रक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून और चारधाम यात्रा को लेकर मदन कौशिक का बड़ा एक्शन, आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर ली हाई लेवल मीटिंग!

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा आशा व्यक्त की सचिवालय सुरक्षा दल के चयनित रक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्रिमंडल बैठक: सीएम धामी ने ऊर्जा-ईंधन बचत के लिए वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे, EV नीति व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हम सबको अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य कर प्रदेश के समग्र विकास में योगदान देना होगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी उपस्थित थी।

Ad_RCHMCT