सीडीओ नैनीताल का धारी ब्लॉक व भालूगाड़ का औचक निरीक्षण; जलागम कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी, विकास के लिए दिए कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल द्वारा आज दिनांक 13 /5/2026 को विकास खण्ड धारी का निरीक्षण किया यहां के सभी पटलों का भौतिक निरीक्षण किया गया एवं सभी कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विकास खण्ड सभागार में सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों से 5 अतिसंवेदनशील गाँव को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए जिसमें जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर लाइट व फैन्सिंग लगवाने के निर्देश दिए गए।
धारी में भी सभी होटल्स के साथ shg उत्पादो का टाई अप करने के निर्देश दिए गए , शीघ्र ही एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात् भालूगाड़ वाटरफॉल का भ्रमण किया गया जहाँ एन आर एल एम द्वारा संचालित आउटलेट का निरीक्षण किया गया तथा SHG उत्पादों का निरीक्षण किया। साथ ही भालूगाड़ जलप्रपात का भ्रमण किया गया तथा प्रबंधन समिति व जिला पर्यटन विकास अधिकारी को इसको और अधिक विकसित करने के निर्देश दिये गये। जगह जगह डस्ट बिन रखने, सोलर लाइट लगाने, स्थानीय उत्पादों का आउटलेट, shg members द्वारा फ्रूट चार्ट बनाने का कार्य , साइनेज बोर्ड लगाने आदि कार्य करने के निर्देश दिए गए।
तदोपरांत जलागम परियोजना SARRA कार्यों का निरीक्षण किया गया। कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं पाए गए जिस पर सीडीओ नैनीताल द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों को मिलेगी सौगात: आधुनिक खेल उपकरणों से लैस होगा बागेश्वर का नया चिल्ड्रेन पार्क, जिलाधिकारी ने जांची गुणवत्ता।

भ्रमण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय के साथ सहायक परियोजना निदेशक, खण्ड विकास अधिकारी धारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी,एस डी ओ वन विभाग, मुख्य कृषि अधिकारी, अधिसासी अभियन्ता जल संस्थान, अधिसासी अभियन्ता जल जीवन मिशन भालू गाड जल प्रपात समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT