*जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ईधन की बढ़ती खपत को लेकर अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर ईंधन बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए अधिकारियों कर्मचारियों और आम जनता से अपील की, कि यदि संभव हो सके तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अन्य ईंधन रहित विकल्पों पर निर्भर रहकर काम करें। उन्होंने कहा कि यदि जिन अधिकारियों के आवास और दफ्तर में दूरी कम है तो वह पदयात्रा भी कर सकते हैं।
उन्होंने जनपद वासियों के साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से अपील करते हुये कहा कि अधिक से अधिक लोग पब्लिक ट्रान्सपोर्ट का उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यालय एवं प्रतिष्ठान तक जाने हेतु सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। साथ ही जिन लोगों के कार्यालय आवासीय परिसर के निकट हैं वे पैदल ही अपने प्रतिष्ठान में जाएं जिससे स्वास्थ्य भी बेहतर होगा और राष्ट्र के प्रति आपका सच्चा योगदान होगा।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल से ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहेगी।




