रामनगर से देहरादून ट्रेन का पूरा शेड्यूल आ गया जानिए किस दिन और कितने बजे चलेगी नई ट्रेन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर और देहरादून के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने 15310/15309 रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है।

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से कुमाऊँ और गढ़वाल के बीच यात्रा पहले से आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। खासतौर पर नौकरी, पढ़ाई, इलाज और पर्यटन के लिए सफर करने वालों को सीधा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

प्रमुख समय
रामनगर से प्रस्थान: सुबह 5:50 बजे
देहरादून आगमन: दोपहर 12:40 बजे

देहरादून से वापसी: दोपहर 3:55 बजे
रामनगर आगमन: रात 11:30 बजे

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी

  • रामनगर से: शुक्रवार और रविवार
  • देहरादून से: शुक्रवार और रविवार

ट्रेन काशीपुर, मुरादाबाद और नजीबाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

यह नई सेवा पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देगी। रामनगर के लोगों में इस खबर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Ad_RCHMCT