‘कारगिल विजय दिवस’ पर शौर्य स्थल पहुंचे सीएम धामी: अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि; ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल (चीड़बाग) में आयोजित रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कारगिल विजय दिवस को भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और शौर्य का अमर प्रतीक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ: 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग; प्रदेश में बनेगा अलग 'युवा आयोग'

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सेना के जवानों ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अभूतपूर्व वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों को खदेड़ा था और पूरा देश अपने वीर सैनिकों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड को वीरों की भूमि बताते हुए कहा कि प्रदेश के जांबाजों ने हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण व सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी; रियांश और प्रिशा के अदम्य साहस को सराहा

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अमर शहीदों के उच्च आदर्शों और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा में अपना योगदान दें। इस गरिमामयी अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, भारी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT