‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ मिशन को मिली बड़ी कामयाबी, मेडिकल स्टोर से ज़हर की खेप जब्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के नैनीताल के बनभूलपुरा के बाद अब ऊधमसिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र पुलभट्टा में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विजन को सफल बनाने के उद्देश्य से कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

21 सितंबर 2025 को आईजी कुमाऊँ मंडल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार औषधि नियंत्रक विभाग की टीम और SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र ने किच्छा के कब्रिस्तान रोड, इन्द्रानगर में दो मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। पहले मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाई गईं, जहां स्वामी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं दूसरे मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुईं। बरामद नशीली दवाओं में 1875 कैप्सूल ट्रामाडोल, 429 टैबलेट अल्प्राजोलम, तथा 57 बोतल (100 मिलीलीटर प्रत्येक) कोडीन सिरप शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

मेडिकल स्टोर के स्वामी मोहम्मद आरिफ पुत्र अकबर शाह, निवासी वार्ड नं.-20, इंदिरा नगर सिरौली पुलभट्टा ने बार-बार पूछताछ के बावजूद क्रय-विक्रय से संबंधित कोई भी अभिलेख या बिल पेश नहीं किए। जांच में यह भी पता चला कि उनके पास मेडिकल स्टोर संचालित करने का वैध लाइसेंस भी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में औषधि नियंत्रक विभाग के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक निधि शर्मा और शुभम कोटनाला, एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र तथा पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम प्रमुख रूप से शामिल रही।

Ad_RCHMCT