उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक का आरोप, हिरासत में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष 

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने रविवार को आयोजित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप लगने के बाद हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस और सीआईयू की टीम ने उन्हें भेल सेक्टर चार स्थित सीआईयू कार्यालय ले जाकर पूछताछ की। इस दौरान उनके समर्थकों का कार्यालय के बाहर जमावड़ा लगा रहा। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने दावे दोहराए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

सूत्रों के अनुसार, यूकेएसएसएससी की परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे प्रदेश के 445 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बेरोजगार संघ का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के लगभग आधे घंटे बाद, सुबह 11:35 बजे, परीक्षा का एक सेट लीक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाकर उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-विज्ञान का वैश्विक केंद्र: सीएम धामी।

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र लीक हुआ है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में दिए गए पेपर और लीक हुए पेपर की तुलना करने पर कई प्रश्न एक जैसे पाए गए हैं, जिससे पेपर की गोपनीयता भंग होने का प्रमाण मिलता है।

इस गंभीर आरोप के बाद, उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने 22 सितंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में एक बड़ा प्रदर्शन और सचिवालय की ओर कूच करने का ऐलान किया है। साथ ही संघ ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों की मनमानी पर लगाम: महंगी किताबों और अवैध वसूली पर जिलाधिकारी का सख्त रुख

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Ad_RCHMCT