नौकरी लगाने के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी, दस साल से था फरार, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पुलिस की एसओजी टीम ने दस वर्ष से फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त ने विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रूपयों की धोखाधड़ी की थी। इस कबूतर बाज पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने आज इसका खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर 2014 को ग्राम देवत, नैनीसैनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी थी कि नीरज पाण्डे द्वारा उनको व उनके अन्य साथियों को मालद्वीप में नौकरी लगाने के नाम पर छह लाख रूपयों की धोखाधड़ी की है । तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 406/420 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

अभियुक्त 2014 से ही फरार चल रहा था। 03 सितंबर 2016 को न्यायालय के आदेशानुसार अभियुक्त की सम्पत्ति की कुर्की की गयी थी । फरार अभियुक्त को न्यायालय द्वारा 31 मई 2017 को मफरुर घोषित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारण्ट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा आरोपी नीरज पाण्डे पर 20 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी हेम चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से गहन सुरागरसी- पतारसी करते हुए अभियुक्त नीरज पाण्डेय पुत्र चन्द्र प्रकाश चन्द्र पाण्डे निवासी बेलकोट पट्टी उपराड़ा पाठक थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ उम्र 36 वर्ष को, दानापुर बाजार, जिला पटना बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था तथा बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसओजी टीम द्वारा लगातार प्रयास कर अभियुक्त को धर दबोचा । अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी प्रभारी एसओजी, अपर उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डे- थाना बेरीनाग,हेड कांस्टेबल भुपेन्द्र सिंह एसओजी, कांस्टेबल सत्येन्द्र सुयाल एसओजी, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह सर्विलांस, कांस्टेबल कमल तुलेरा सर्विलांस शामिल थे।

Ad_RCHMCT