वनभूलपुरा हिंसा-एसएसपी नैनीताल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवी भी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल की टीम को मिली बड़ी कामयाबी दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवी भी गिरफ्तार,अभी तक कुल 89 उपद्रवियों को भेजा जेल

दिनॉक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024* दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित कर आज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

▪️ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण

1. शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र-45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

2. सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

3. शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र-25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

4. सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र- 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।

5. रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष।

अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

Ad_RCHMCT