हल्द्वानी: आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, ये है मामला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में शर्मनाक घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के टीपीनगर इलाके में आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा की मां की शिकायत के बाद, यह मामला तब उजागर हुआ जब पता चला कि छात्रा दो महीने की गर्भवती है।

पीड़िता की मां ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने बरेली रोड स्थित हरिपुर शिवदत्त के निवासी संजय पाल के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी शनिवार को दिल्ली से हल्द्वानी लौट रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

पुलिस के मुताबिक, संजय पाल टीपी नगर में अपने मामा की चिकन शॉप में काम करता था। उसने छात्रा को अपने जाल में फंसाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके लिए उसने छात्रा को मोबाइल पर बातचीत के लिए एक सिम कार्ड भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

जब छात्रा की मां को इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने मोबाइल छीन लिया और संजय के परिजनों से शिकायत की। इसके बाद, संजय को दिल्ली में काम करने के लिए भेज दिया था। इस बीच मां को शक होने पर उन्होंने बेटी की डॉक्टर के यहां जांच कराई। जांच में पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। 

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

पुलिस ने बताया कि मां ने बेटी से गर्भपात कराने के लिए कहा। इस पर छात्रा भागकर दिल्ली में आरोपी युवक संजय के पास पहुंच गई। परिवार वाले उसे किसी तरह दिल्ली से वापस घर लाए। वहीं छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

Ad_RCHMCT