यहां पटवारी ने भाई और बेटे के साथ मिलकर राजमिस्त्री को जमकर पीटा,मौत, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में धीरे-धीरे अब यूपी की तरह अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है एक समय था जब उत्तराखंड शांत रहा करता था लेकिन अब उत्तराखंड में भी अपराधी गतिविधियां बढ़ने की वजह से यहां का मामला शांत हो गया है एक अपराधियों की खबर धर्मनगरी हरिद्वार से सामने आ रही है ।

यहां पर रुड़की में तैनात एक पटवारी ने अपने भाई बेटे के साथ मिलकर राजमिस्त्री को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा जिसके बाद सूचना मिलने पर राजनीति के परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया बता दे कि मामला ज्वालापुर क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

पुलिस के मुताबिक रुड़की तहसील में तैनात पटवारी धर्मेंद्र यादव का सुभाषनगर में कुछ समय पहले मकान बनाने का काम राजमिस्त्री गुलशेर निवासी गुम्मावाला माजरी गांव पिरान कलियर ने लिया था। मकान का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गुलेशर ने पटवारी से भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद भी धर्मेंद्र यादव ने काफी समय तक भुगतान नहीं किया। बताया जा रहा है कि भुगतान नहीं होने से राजमिस्त्री मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  NEET (UG)-2026 : परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अलर्ट मोड पर

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में राजमिस्त्री के चाचा अब्बास ने पटवारी धर्मेंद्र यादव, उसके बेटे और भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तहरीर में धर्मेंद्र के बेटे और भाई के नाम नहीं लिखा था। अब उन्हें नामजद किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


पुलिस ने बताया कि नौ नवंबर को गुलशेर कुछ मजदूरों के साथ धर्मेंद्र के घर काम करने के लिए पहुंचा। आरोप है कि पटवारी धर्मेंद्र, उसके बेटे और भाई ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। उसे घायल हालत में छोड़ा। मजदूरों ने दोपहर में गुलशेर के चाचा अब्बास को फोन पर इसकी जानकारी दी। परिजन तुरंत सुभाष नगर पहुंचे और गुलशेर को अस्पताल लेकर गए।

Ad_RCHMCT