यहां बेकाबू होकर खाई में जा गिरी कार, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जिस प्रकार से विगत दिवस पूर्व में सड़क हादसों के मामले सामने आए थे वही आज सोमवार को भी पिथौरागढ़ से सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां झूलाघाट- जौलजीबी मोटर मार्ग में अमतडी के पास देर रात एक कार यूके 05

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

टीए – 3501 खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता आज सुबह लगा। लोगों ने अमतडी से कुछ दूर पहले कार 25 मीटर गहरी खाई में पड़ी हुई देखी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कार के पास दो शव पड़े हुए मिले।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मृतक जौलजीबी मेले से वापस लौट कर रहे थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। स्थानीय लोगों का मानना है कि घटना देर रात की है। माना जा रहा है कि शव रात भर मौके पर पड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

प्राप्त समाचार के मुताबिक झुलाघाट -जौलजीबी मोटर मार्ग पर अमतडी के पास एक कार गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम 46 पुत्र श्यामू राम और रणुवा निवासी डंबर राम 45 पुत्र शेर राम के रूप में हुई है।

Ad_RCHMCT