सीएम की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक,अहम मुद्दों पर लगेगी मोहर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में आज सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। दिन में 4:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बैठक आहूत होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने के बाद मोहर लगेगी,ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

बैठक में खास आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके साथ ही सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक समेत विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदन पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

साथ ही शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में विचाराधीन है। इस पर भी चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

सोंग बांध परियोजना के पुनर्वास एवं विस्थापन के इस प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदन पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad_RCHMCT