यहां संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने अपने साथ दो मासूम बच्चों को दिया जहर।।

ख़बर शेयर करें -

कई बार इंसान अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है या फिर जहर खाकर अपनी जान लेता है एक ऐसा ही मामला काशीपुर क्षेत्र स सामने आ रहा है यहां पर एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दोनों मासूम बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर का सेवन किया और अपने प्राण त्याग दिए।

बता दे कि मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है। महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से महिला व उसके दो साल के पुत्र की मौत हो गई। जबकि, एक चार साल की पुत्री का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान

महिला द्वारा जहर खाने के पीछे का कारण नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

ग्राम गंगापुर थाना कूंडा क्षेत्र में हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ग्राम गंगापुर में कुसुमलता अपनी तीन संतानों दीपिका 4 साल, लव 2 साल तथा एक माह के पुत्र जतिन काे लेकर पिछले डेढ़ साल से राजा के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिलेगी सरकारी नौकरी: सीएम धामी; हल्द्वानी खेल विश्वविद्यालय में अगले महीने से शुरू होगा सत्र

कचनाल गाजी निवासी कुसुमलता (24) पुत्री चिन्ना सिंह का विवाह लगभग छह साल पहले दढियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था।

कुसुमलता का अपने पति रामकिशोर से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में दोनों के बीच सुलह कराने के लिए पंचायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुसुमलता अपने दो बच्चों को लेकर राजा के साथ रहने लगी थी। बुधवार को कुसुमलता द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों की जांच करने में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के सतत विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिलीं UNDP की डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव इजाबेल; कार्बन क्रेडिट और डिजिटल ट्रैकिंग पर सहयोग की रूपरेखा तैयार

बताया जाता है कि कुसुमलता का ग्राम गंगापुर में किसी रिश्तेदारी में आना जाना था। जहां उसकी मुलाकात राजा से हुई। पिछले डेढ़ साल से कुसुमलता राजा के साथ ही रहने लगी।

Ad_RCHMCT