भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नामो का किया ऐलान,देखे लिस्ट

ख़बर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां भाजपा ने अपने संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम का एलान किया है। संसदीय बोर्ड में कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि कुछ नेताओं का नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है। संसदीय बोर्ड के सदस्यों की सूची से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम हटाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक


संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को बनाया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री भी इसमें हैं।


संसदीय बोर्ड में ये नेता हैं

जेपी नड्डा (अध्यक्ष)
नरेन्द्र मोदी
राजनाथ सिंह
अमित शाह
बीएस येदयुरप्पा
सर्बानंद सोनोवाल
के लक्ष्मण
इकबाल सिंह लालपुरा
सुधा यादव
सत्यनारायण जटिया
बीएल संतोष (सचिव)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान


इसके अलावा भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति का भी एलान किया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इसमें शामिल किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष भी जेपी नड्डा होंगे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें जेपी नड्डा, नरेन्द्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

Ad_RCHMCT