महाराज ने द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर दी जीत की बधाई।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/दिल्ली- प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायततीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में 'श्रावणी मेले' का भव्य आगाज: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से संवर रहा है धाम; पीएम मोदी के दौरे के बाद पहुंचे रिकॉर्ड 4 लाख श्रद्धालु

सतपाल महाराज ने शनिवार को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर अपनी व उत्तराखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के गौलापार में शिफ्ट होगा नैनीताल हाईकोर्ट!

उन्होने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। हमने दुनिया को बता दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि उनसे भी बेहतर मानते हैं। द्रौपदी जी की जीत केवल एक व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण !सनातन संस्कृति की जीत है।

Ad_RCHMCT