बड़ी खबर-उधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पंजाब में हत्या व कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी,को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

शनिवार को थाना किच्छा पुलिस व कुमाऊ युनिट एसटीएफ की सूचना मिली किच्छा लालपुर टोल टैक्स से करीब 500 मीटर किच्छा की तरफ एक व्यक्ति मौजूद हैं, जिसके पास अवैध तमंचा है और पंजाब में कई बड़ी घटना करके आया है और कहीं भागने की फिराक में है।

हाईवे पर गाड़ी के इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर उच्चाधिकारी गणो को सूचना देकर उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना किच्छा पुलिस टीम व एसटीएफ कुमाऊ यूनिट ने संयुक्त कार्यवाही कर किच्छा रुद्रपुर बाईपास के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रोहित चांगल S/O राजाराम RO पुरानी गल्ला मण्डी वार्ड नं0 6 किच्छा PS किच्छा जनपद उधमसिंह नगर को एक अदद 315 बोर तंमचे के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिससे अवैध तमंचा रखने का कारण पूछा व सख्ती से पूछताछ की तो पकड़े गये व्यक्ति द्वारा माफी मांगते हुए बताया कि उसने अपने साथी आकाश के साथ दिनांक 5 जुलाई 2022 को ग्राम खेमकरन VALTOHA जिला तरन तारन पंजाब से एक टैक्सी बुक की थी जिसका चालक शेरा नाम का व्यक्ति था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

खेमकरन गांव से निकलते ही तरन तारन पंजाब में ही उन लोगो ने टैक्सी ड्राईवर को गोली मारकर हत्या कर दी तथा मैं यहां किच्छा में छुपकर रह रहा था। पंजाब में रहने वाले साजन नामक व्यक्ति के कहने पर हम लोगो ने 25 लाख की सुपारी लेकर हत्या को अंजाम दिया था।

हत्या कर यह लोगो को पंजाब से बाहर निकलने में साजन ने ही मदद की थी अरुण नामक व्यक्ति जो की बरा का रहने वाला है उसी ने साजन के कहने पर प्लान बनाया था और पैसो की लालच में इसने और आकाश पंजाब में घटना कर यहां छुपे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

इसे पता चल गया था की वहां पंजाब में साजन को पुलिस ने पकड़ लिया है जिस कारण मै आज भागने वाला था कि आपने पकड़ लिया। बरामद तमंचे से ही गिरफ्तार रोहित चांगल उपरोक्त द्वारा टैक्सी ड्राइवर के गोली मारकर हत्या करना बताया ।

जिस सम्बन्ध में PS VALTOHA जिला तरन तारन पंजाब से सम्पर्क किया गया तो पाया कि गिरफ्तार उपरोक्त रोहित चांगल व उसके अन्य साथियों साजन, रोहित, आकाश, अरुण के विरुद्द PS VALTOHA जिला तरन तारन में FIR NO. 0057/22 धारा 302, 34, 25, 27 IPC पंजीकृत है। उच्चाधिकारियों को इस सम्बंध में सूचना दी गयी है। गिरफ्तार रोहित चांगल S/O राजाराम R/O पुरानी गल्ला मण्डी वार्ड नं0 6 किच्छा PS किच्छा जनपद उधमसिंह नगर उम्र 19 वर्ष लगभग के विरुद् थाना किच्छा में मुकदमा FIR NO-306/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास अन्य थानों व जनपद, राज्यो से मालूमात किया जा रहा है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बीट पुलिसिंग हेतु बार-बार कर्मचारी गणों को निर्देश दिए जाते हैं उसी क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को नगद इनाम की घोषणा की गई

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

रोहित चांगल S/O राजाराम R/O पुरानी गल्ला मण्डी वार्ड नं0 6 किच्छा PS किच्छा जनपद उधमसिंह नगर उम्र 19 वर्ष लगभग

बरामदगी

एक अदद तमंचा 315 बोर।

Ad_RCHMCT