रूद्रप्रयाग में वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में एक वाहन के खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक घटना जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्तयमुनि क्षेत्र सिल्ली के पास की है। यहां पर एक व्यक्ति वाहन सहित खाई में जा गिरा, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद कर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान नवीन वशिष्ठ पुत्र शिव प्रसाद वशिष्ठ, उम्र 48 वर्ष, निवासी- मेकोटी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

पुलिस ने बताया कि मंगलवार 10 अक्टूबर को थाना अगस्तयमुनि द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि अगस्तयमुनि क्षेत्र में सिल्ली के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे सहायक उप निरीक्षक हरीश बंगारी ने कड़ी मशक्कत के बाद सब को बाहर निकाला और जिला पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति तिलवाड़ा से अगस्तयमुनि मार्ग पर जा रहा था व अचानक मोटर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिसमें उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा 20 मीटर खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर द्वारा पैदल मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Ad_RCHMCT