रामनगर-बाघ के हमले से युवक घायल,गंभीर

ख़बर शेयर करें -

corbett

रामनगर-राज्य मे मानव वन्य जीव संघर्ष के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।कभी-कभी दुखद खबर भी सामने आ रही हैं।ताजा मामला गुरुवार देर शाम रामनगर विकास खण्ड के आमपोखरा रेंज के हाथी डगर में लकड़ी लेेने गए युवक पर बाघ ने हमला कर घायल किया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहाँ हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रैफर किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मालधन ढेला बैराज क्षेत्र गांधीनगर निवासी अंकित कुमार (18) पुत्र सूरज सिंह अपने एक साथी के साथ आमपोखरा रेंज के हाथीडगर के समीप प्लॉट संख्या 43 में लकड़ी लेने गया था। आमपोखरा रेंजर के जितेंद्र डिमरी के अनुसार युवक लकड़ी तोड़ कर पेड़ से नीचे उतरा तभी पीछे से बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

घायल के दूसरे साथी ने शोर मचाया तो बाघ युवक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। बाघ ने युवक के सिर पर हमला किया था। वन कर्मियों ने घायल युवक को तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं वन विभाग ने जंगल की तरफ लोगों को ना जाने की सलाह दी है।

Ad_RCHMCT