दुखद-मासूम को आंगन से उठा ले गया तेंदुआ,इलाके में दहशत का माहौल

ख़बर शेयर करें -

corbett,corbetthalchal,Leopard took away the tragic innocent child from the courtyard, an atmosphere of panic in the area

कालाढूंगी-राज्य में वन्य जीवों द्वारा इंसानों पर किये जा रहे हमले भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।कहीं-कभी तो हमलों में मौत की दुखद खबर भी सामने आ रही हैं।ताजा मामला गुरुवार को देर शाम को कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक में आंगन में खेल रही एक पांच वर्षीय बालिका को तेंदुआ उठा ले गया।जिससे घटना के बाद वहाँ ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

जानकारी के अनुसार कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक निवासी राजेंद्र सिंह गैड़ा की पांच वर्षीय पुत्री गौरी देर शाम घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच वहां घात लगाए बैठा तेंदुआ मासूम को उठा ले गया। परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मासूम की खोजबीन की। दो घंटे की मशक्कत के बाद मासूम बालिका का शव घर से कुछ दूरी पर ही बगीचे में पड़ा मिला।बालिका का शव मिलने से इलाके मे दहशत का माहौल है।इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। घटना के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आबादी के बीच घटित घटना से ग्रामीणों में दहशत है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। इधर रेंजर मुकेश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार जनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।वहीं वन विभाग ने इलाके में गश्त भी बड़ा दी है।

Ad_RCHMCT