अब रोडवेज बसों में नहीं लाए जा सकेंगे खाद्य पदार्थ, होगी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अब दूसरे राज्यों से रोडवेज बसों में उत्तराखंड में खाद्य पदार्थ नहीं लाए जा सकेंगे। ऐसा करने पर चालक-परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

त्यौहारी सीजन में मिलावट खोर सक्रिय हो जाते हैं। मिलावट खोर खाद्य पदार्थों को एक से दूसरे राज्यों तक लाने ले जाने में रोडवेज बसों को सुगम साधन मानते हैं। ऐसे में अब त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम भी सख्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

अब रोडवेज बसों में मावा, पेठा, पनीर व अन्य खाद्य पदार्थ दूसरे राज्यों से उत्तराखंड लाने पर ड्राइवर और कंडक्टर पर सख्त कार्रवाई होगी। इसे लेकर परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने आदेश जारी कर दिया है।

Ad_RCHMCT