दुःखद- यहां अनियंत्रित स्कूटी खाई में गिरने से युवक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।  देहरादून-मसूरी रोड पर  गज्जी बैंड के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई, जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी युवती खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश: योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के हड़वाड़ी गांव निवासी नवीन पुत्र विक्रम सिंह और प्रिया निवासी कोटगांव, मोरी स्कूटी से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वे गज्जी बैंड के पास पहुंचे, स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई।

टक्कर के बाद स्कूटी तो सड़क पर ही गिर गई, लेकिन पीछे बैठी युवती संतुलन खो बैठी और सीधी खाई में जा गिरी। खाई की गहराई अधिक होने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 आपात सेवा को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  कर्क लग्न में खुले ​द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट, पहले ही दिन 1100 से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को खाई से बाहर निकाला गया और मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की सभी कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, राहत एवं बचाव कार्य जारी

पुलिस के अनुसार, स्कूटी चला रहे नवीन को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना का कारण ओवरस्पीड था या सड़क की खराब स्थिति। हादसे से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

Ad_RCHMCT