गंगा नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बरसात के समय उफनाए नदी-नालों में लोगों के डूबने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी ही एक और घटना ऋषिकेश में सामने आई है। यहां हरियाणा से दोस्त के साथ घूमने आया युवक मुनि की रेती के तपोवन क्षेत्र में गंगा में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि पानीपत हरियाणा निवासी दो युवक सोमवार को प्राइवेट टैक्सी बुक कर ऋषिकेश आए थे। दोनों युवक मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए रुके थे। नहाते समय आनंद शर्मा (25) निवासी तहसील कैंप थाना सेक्टर-6 पानीपत, हरियाणा तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आनंद के दोस्त व स्थानीय लोगों की आवाज सुनकर एसडीआरएफ व जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। कई घंटे के सर्चिंग के दौरान कोई पता नहीं चल सका। कहा कि अब मंगलवार सुबह दोबारा सर्चिंग शुरू की जाएगी। बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों युवक ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे।

Ad_RCHMCT