अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी  श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

दिनांक 25 सितंबर 2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एस मोड़, गैस गोदाम रोड, मुखानी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना; प्रदेशवासियों के आरोग्य और खुशहाली की कामना

चेकिंग के दौरान उसके पास मौजूद एक बैग से 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज सिंह धपोला पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह धपोला, निवासी गैस गोदाम रोड, नियर रिया पैलेस, मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 158/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

बरामदगी-
55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस टीम-

  1. कांस्टेबल रविंद्र खाती
  2. कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

Ad_RCHMCT