पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार ऐतिहासिक एवं सफल पर्वतारोहण अभियानों का औपचारिक फ्लैग-इन किया। इन अभियानों में NIM और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS), पहलगाम का संयुक्त माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने शून्य से नीचे के तापमान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में पर्वतारोहियों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस, अनुशासन, उच्च तकनीकी दक्षता और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां राज्य और देश की युवा पीढ़ी को साहसिक खेलों तथा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

सफल अभियानों का विवरण देते हुए बताया गया कि कर्नल हेम चंद्र सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय संयुक्त दल ने 22 फरवरी 2026 को अर्जेंटीना स्थित 6,961 मीटर ऊंची माउंट एकांकागुआ चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण किया, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से रवाना किया था। वहीं, NIM के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित के नेतृत्व में ‘नुन-कुन अभियान-2026’ के तहत दल ने 15 अगस्त को माउंट कुन (7,077 मीटर), 26 अगस्त को माउंट डेल्टा-41 (5,908 मीटर) और 31 अगस्त को माउंट नुन (7,135 मीटर) की चोटियों को फतह कर एक ही अभियान में तीन प्रमुख शिखरों पर तिरंगा फहराने का अनूठा कीर्तिमान बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और संकट प्रबंधन की क्षमता विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन के लिए असीम संभावनाएं प्रस्तुत करती हैं। पर्वतारोहियों की ऐसी विश्वस्तरीय उपलब्धियों से राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर साहसिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान और मजबूती मिल रही है।

Ad_RCHMCT