आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को देहरादून में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के नए ऑफ-कैंपस का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने देहरादून में आईआईएम काशीपुर के नए परिसर की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

मुख्य सचिव ने कहा कि राजधानी में इस परिसर के शुरू होने से उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अपने ही राज्य में प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इस प्रकार के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों की उपलब्धता से उन्हें अपने कौशल को निखारने तथा भविष्य के नए वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने में व्यापक मदद मिलेगी।

Ad_RCHMCT