हल्द्वानी में गौला नदी के बहाव में बहा बालक, खोजबीन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच हल्द्वानी में गौला नदी में एक बच्चे की बहने की सूचना है। जिसकी खोजबीन में पुलिस और एसडीआरएफ जुटी हुई हैं। बहरहाल उसका कुछ सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

बारिश के चलते गौला नदी अपने पूरे उफान पर है। इस बीच बुधवार को गौला नदी में बनभूलपुरा क्षेत्र में रहने वाला सात वर्षीय रिजवान गौला नदी के तेज बहाव में बह‌ गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। 

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। बहरहाल उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। 

Ad_RCHMCT