यहां सड़क हादसे में हुई महिला की मौत, ग्रामीण लोगों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं एक ऐसी खबर सड़क हादसे को लेकर उधम सिंह नगर जिले के सामने आ रही है यहां पर हुए सड़क हादसे में महिला की मौत और पिता पुत्र के घायल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पैगा चौकी के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि उनके परिजनों को डंपर ने टक्कर मारी ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने घायलों का इलाज कराने व आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग की एसपी अभय सिंह और तहसीलदार युसूफ अली के आने पर ग्रामीणों ने जाम खोला करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई ।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

यूपी के ग्राम अलीगंज जिला मुरादाबाद निवासी गीता अपने बेटे विकास के साथ बीती रात बाइक से कुंडेश्वरी निवासी अपनी बेटी के पास जा रहे थे।पैगा चौकी के पास गीता के पति नरेश और परिवार तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातें कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीण शव को पैगा चौकी ले आए और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया जाम की सूचना पर पहुंचे एसपी अभय सिंह व तहसीलदार युसूफ अली ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मांगों पर अड़े रहे एएसपी के समझाने पर पर ग्रामीणों ने जाम खोला।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

इसी बीच एक डंपर ने उन्हें टक्कर मारी हादसे में गीता की मौत हो गई जबकि विकास और नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

Ad_RCHMCT