गर्जिया मंदिर में गंगा स्नान के मौके पर होने वाला मेला स्थगित

ख़बर शेयर करें -

रामनगर।यहाँ गर्जिया देवी मंदिर में गंगा स्नान के मौके पर होने वाले मेले को विभिन्न कारणों की वजह से एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी की वजह से विगत 2 वर्षों से स्थगित चल में गंगा स्नान मेले को इस बार भी कारणों की वजह से स्थगित कर दिया गया है।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में लगने वाला गंगा स्नान का मेला इस बार 8 नवम्बर को भी नहीं लगेगा। चंद्रग्रहण के साथ ही मंदिर परिसर के आसपास बरसात से हुए भूमि कटाव के कारण मेला स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

बताते चले कि रामनगर के विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला गंगा स्नान का मेला बीते 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते नहीं लग पाया था। परंतु इस वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण हुए भूमि कटाव तथा चंद्र ग्रहण होने की वजह से मंदिर समिति प्रशासन ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि उक्त मेला इस बार भी नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि इस वर्ष गर्जिया देवी मंदिर में लगने वाला गंगा स्नान का मेला मुख्यतः दो कारण जिनमें अत्यधिक बारिश होने से पानी का बहाव तेज है तथा मेला क्षेत्र में काफी भूमि कटाव हुआ है तथा दूसरी वजह है 8 तारीख को चंद्र ग्रहण होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए मंदिर को बंद कर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि यूपी सहित कई राज्यों से करीब 3,00,000 श्रद्धालु तथा हजारों दुकानदार यहां आते हैं उनकी सुरक्षा के मद्देनजर इस मेले को न लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा स्नान के दिन मंदिर में न आने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मंदिर समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह अधिकारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला गंगा स्नान का मेला इस वर्ष भी ना लगाने का निर्णय लिया गया है क्योंकि अधिक बारिश होने के कारण भूमि कटाव तथा 8 नवंबर को चंद्रग्रहण होने के चलते भी यह निर्णय लिया गया है।

Ad_RCHMCT