खेत में चारा लेने गई महिला से युवक ने की जोर जबरदस्ती, ग्रामीणों के आने पर हुआ फरार

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। खेत में पशुओं के लिये चारा लेने गयी महिला से एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

मामले में महिला के बेटे ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त मामला कोतवाली मंगलौर अन्तर्गत एक गांव का है। घटना की बाबत कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि एक महिला खेतों में पशुओं का चारा लेने के लिए गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

महिला को अकेली पाकर आरोपी विशाल निवासी ग्राम गाधारोणा कोतवाली मंगलौर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT