मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित ‘श्री लक्ष्मणराव इनामदार द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग’ के शुभारंभ सत्र को संबोधित किया। सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मणराव इनामदार की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशल नेतृत्व से प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (M-PACS) सशक्त होंगी, जिससे गांव मजबूत होंगे और एक समृद्ध उत्तराखण्ड का निर्माण होगा। उन्होंने पंतनगर से शुरू की गई पहलों—सहकार ग्रंथ के लोकार्पण, ‘देवभूमि सारथी’ राज्य सहकारी संघ, नए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत और सोशल मीडिया अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ये कदम सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड में सहकारिता पलायन रोकने, पर्वतीय कृषि को संबल देने, स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण आर्थिकी को गति देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। राज्य सरकार किसानों, युवाओं और मातृशक्ति (महिला स्वयं सहायता समूहों) को सहकारिता तंत्र से जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पैक्स को एम-पैक्स के रूप में आधुनिक और बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है ताकि विकास का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण ले रहे प्रतिनिधियों से सहकारिता की भावना को जन-आंदोलन का रूप देकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

Ad_RCHMCT